![]() |
|
|
|
पुस्तकालय
शब्द योजना
(लाइब्रेरी
टर्मिनॉलॉजी) यह
निर्देशिका
आपको
पुस्तकालय
में प्रयोग
होने वाले
शब्दों के यथासंभव
हिन्दी
अर्थों से
अवगत करायेगी। आशा है
कि आप इसके
द्वारा अपनी
मनोवाँछित जानकारी
आसानी से
ढूँढ़
पायेंगे। सार संक्षेप (एब्सट्रेक्ट) किसी
भी पुस्तक
अथवा लेख की
संक्षिप्त
जानकारी को
सार या सार
संक्षेप कहते
हैं।
सामान्यतः इन
सभी सारों को
एक डाटाबेस
में रखा जाता
है ताकि खोजकर्ता
इन सभी सारों
में लिखित
शब्दों पर खोज
करके वाँछित
जानकारी
प्राप्त कर
सकें। विरामकूट (बार कोड) पुस्तकालय
में पंजीकरण
के समय हर प्रयोग
कर्ता के लिए
एक पहचान पत्र
बनाया जाता है
जिसमें 14 अंको की एक
विशिष्ट
संख्या
मुद्रित होती
है। इसी
संख्या को
विराम
चिह्नों की
तरह उर्ध्व डण्डों
या विराम
चिह्नों की
विशेष योजना
के अंतर्गत
मुद्रित या
फिर चिपकने
वाले कागज पर
छाप कर
चिपकाया जाता
है। जब आप
पुस्तकालय से
कोई पुस्तक
आदि ले जाना
चाहते हैं तो
पुस्तकालय के
विरामकूट को
पढ़ने वाले यंत्र
(बार कोड
स्कैनर) से
पढ़ा जाता है
और उस संबंधित
खाते में
संगणक उधार ली
जाने वाली सामग्री
की जानकारी
सुरक्षित कर
लेता है। संदर्भ
(बिबलियोग्राफी) खोज
में उपयोग की
जाने वाली
पुस्तकों या
लेखों के
नामों की
जानकारी को
संदर्भ या
बिबलियोग्राफी
के नाम से जाना
जाता है।
संदर्भ
सामान्यतः
पुस्तक या लेख
के अंत में
रखे जाते हैं।
कभी-कभी किसी
विषय विशेष के
लिए इतने
संदर्भ इकठ्टे
हो जाते है कि
उन्हें स्वयं
एक पुस्तक के
रूप में रखना
पड़ जाता है। संबंध
आधारित खोज
(बूलियन सर्च) संबंध
ज्ञात करवाने
वाले संबंध
कारकों जैसे "और, अथवा या
नकारात्मक"
आदि की सहायता
से की जाने वाली
खोज को संबंध
आधारित खोज
कहते हैं।
उदाहरण के लिए
यदि हम
"पुस्तकालय
और डाटाबेस"
इस अर्ध वाक्य
को खोजने वाले
बटन की जगह
लिखें तो खोज
करने वाला
सहायक आपको वह
सभी जानकारी
प्रस्तुत
करेगा जिसमें
पुस्तकालय और
डाटाबेस इन
दोनों शब्दों
का समावेश हो। पहचान
क्रमांक (काल
नम्बर) पहचान
क्रमांक
सामान्यतः
कुछ अक्षरों, अंको या चिह्मों
से मिलकर बने
होते हैं। ये
क्रमांक हर
पुस्तक या
अन्य सामग्री
को किस तरह और
किस आलमारी
में रखा है, इस
बात की
जानकारी देते
हैं। ये
क्रमांक हर
पुस्तक या
सीडी जैकेट के
कमर वाले
हिस्से में
अंकित किये
जाते हैं।
रटगर्स
पुस्तकालय
अमेरिकी
कांग्रेस के
पुस्कालय
वाली पहचान
क्रमांक
योजना को ही
प्रयोग करता
है, जिसमें
पुस्तकें
विषय के क्रम
से आयोजित की
जाती हैं। निस्तारण
(चेक आउट) पुस्तकालय
सामग्री को
पुस्तकालय से
बाहर ले जाने
के लिए
निस्तारण
अथवा चेक आउट
करना आवश्यक
होता है। इसके
लिए आप उस
सामग्री को
आवागमन चौकी
पर ले जाकर
उसका
निस्तारण
करवा सकते हैं।
इस सेवा के
लिए आपको अपना
पहचान पत्र
आवागमन चौकी
के
कार्यकर्ताओं
के सामने
प्रस्तुत
करना होगा। आवागमन
चौकी
(सरकुलेशन
डेस्क) इस
चौकी की
सेवायें
पुस्तकालय से
कोई भी सामग्री
बाहर ले जाने
या फिर वापस
लाने के लिए
प्रयोग की
जाती हैं। संदर्भ
संकेत
(साइटेशन) संदर्भ
संकेत
सामान्यतः
किसी भी
सामग्री के
बारे में
संक्षिप्त
जानकारी देता
है, जैसे
लेख का शीर्षक, लेखक और
प्रकाशक का
नाम, प्रकाशन
तिथि, संस्करण
और पत्रिकाओं
तथा पुस्तकों
के कुछ पृष्ठ
आदि। डाटाबेस डाटाबेस
एक फाइल या एक
सारणी होती है,
जिसमें
जानकारी
पंक्तियों
में इस प्रकार
क्रम से आयोजित
की जाती है कि
उसे सुविधा से
निकाला या बदला
जा सके।
पुस्तकालय का
डाटाबेस
अधिकांशतः
पुस्तकों, लेखों आदि
की जानकारी
रखता है पर
इसमें वाक्-दृश्य
से संबंधित
सामग्री भी हो
सकती है। वापसी
तिथि पुस्तकालय
सामग्री एक
निश्चित समय
के लिए प्रयोगकर्ताओं
को दी जाती
है। सामग्री
वापस करने की
तिथि को वापसी
तिथि कहते
हैं। सामग्री
वापसी तिथि तक
वापस न करने
की दशा में
प्रयोगकर्ता
को जुर्माना
देना पड़ सकता
है या फिर
प्रयोग करने
के अधिकार
वापस लिये जा
सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक
पत्रिकाएँ (ई
जर्नल) इलेक्ट्रॉनिक
पत्रिकाएँ उन
पत्रिकाओं को
कहते हैं जो
या तो इंटरनेट
पर या सीडी
रोम आदि के
माध्यम से
उपलब्ध हैं।
पुस्तकालय
अपनी वेब साइट
पर इन
इलेक्ट्रॉनिक
पत्रिकाओं को
उपलब्ध
करवाता है। आसान
निस्तारण (इज़ी
बॉरो ) यह
एक विशेष
निस्तारण
सुविधा है
जिसमें सहयोगी
पुस्तकालयों
की पुस्तकें
भी प्रयोगकर्ताओं
को तुरंत
सुविधा के
अंतर्गत
उपलब्ध होती
हैं। इस सुविधा
का उपयोग करने
के लिए
पुस्तकालय की
वेबसाइट पर 'आइरिस' लिंक का
प्रयोग करें। सरकारी
प्रकाशन सरकारी
प्रकाशन वे
सभी राजकीय
प्रकाशन हैं जो
सरकार या उसके
द्वारा
नियुक्त
कार्यालय द्वारा
प्रकाशित
किये जाते
हैं। ये
विभिन्न
प्रकार के
विषयों पर जानकारी
देते हैं।
अमेरिकी
सरकार के
द्वारा प्रकाशित
जानकारी को सू
डाक्स
वर्गीकरण
विधि के
अनुसार
वर्गीकृत
किया जाता है
जो कि विभिन्न
राजकीय
विभागों के
हिसाब से
पुस्तकों को
आयोजित करती
है। उदाहरण के
लिए स्टेट
विभाग के
प्रकाशन
पुस्तकालय के
एक ही हिस्से
में रखे जाते
हैं। इंडेक्स इंडेक्स
दो तरह के
होते हैं: एक
पुस्तकों के लिए
और दूसरा
पत्रिकाओं के
लिए।
पत्रिकाओं का इंडेक्स
लेखों और
निबन्धों के
संदर्भों का संग्रह
होता है। इसकी
सहायता से
किसी विशेष विषय
पर जानकारी
शीघ्रता से
मिल जाती है।
इंडेक्स या
शब्द सूची
सामान्यतः
पुस्तक के अंत
में वर्णमाला
के क्रम से दी जाती
है। कौन सा
शब्द किस
पृष्ठ पर आया
है इसकी
जानकारी भी
इंडेक्स से
मिल जाती है। सूचना
चौकी कई
पुस्तकालयों
में एक अलग
सूचना चौकी
होती है जिसका
उद्देश्य
त्वरित
प्रश्नों जैसे
पुस्तक
ढूँढने के
लिये दिशा
निर्देश या फिर
आप जिस विषय
के संबंध में
खोज कर रहे
होते हैं उसके
बारे में
आरंभिक
जानकारी
सूचना आदि प्रदान
करना होता है। अंतर्पुस्तकालीय
आदान-प्रदान यह
सेवा उस सामग्री
को प्राप्त
करने के लिए
होती है जो कि
रटगर्स विश्वविद्यालय
के स्वामित्त्व
में न होकर
अन्य किसी माध्यम
से प्राप्त हो
सकती है। इस
दिशा में पुस्तकालय
वह सामग्री
आपके लिए
विशेष अनुरोध
करके प्राप्त
कर सकता है।
इस सुविधा के
लिए आवेदन
वेबसाईट से
करना होता है। पुस्तकालय
संबंधी
शिक्षा पुस्तकालय
अधिकारी
पुस्तकालय
संबंधी शिक्षा
की कक्षाएँ
लेते हैं। इस
सेवा का
प्रयोजन प्रयोगकर्ताओं
को पुस्तकालय
के प्रयोग की
बेहतर
जानकारी देना
होता है। पुस्तकालय
की वेबसाइट रटगर्स
विश्वविद्यालय
की बेबसाइट इस
पते http://www.libraries.rutgers.edu पर देखी जा
सकती है। इस
बेबसाइट पर
विश्वविद्यालय
के पुस्तकालय
और उनमें
उपलब्ध
सुविधाओं की
जानकारी
उपलब्ध है। निस्तारण
अवधि पुस्तकालय
सामग्री को
सीमित समय के
लिए बाहर ले
जाया जा सकता
है। सामग्री
वापस करने की
अवधि को निस्तारण
अवधि कहते
हैं। सूक्ष्म
चित्र पुस्तकें, पत्रिकाएँ
और समाचार
पत्र आदि की
छवियों को
छोटा करके फ़िल्म
में सुरक्षित
किया जाता है।
इस प्रकार के
चित्रों को
सूक्ष्म
चित्र कहते
हैं। इनके दो
प्रकार हैं: एक को माइक्रोफ़िल्म
कहते हैं और
दूसरे को माइक्रोफ़िश
। माइक्रोफ़िश 4X6 के आकार
की एक
प्लास्टिक की फ़िल्म
होती है।
इसमें समाहित
जानकारी को
वापस पढ़ने
लिए विशेष माइक्रोफ़िश
यंत्र का प्रयोग
करना होता है।
माइक्रोफ़िल्म
16 मिमी
या 35 मिमी
की पट्टी होती
है जिसमें
पेटेंट, पत्रिकाएँ
आदि रखे जाते
हैं। इसके लिए
भी माइक्रोफ़िल्म
के यंत्र का
प्रयोग करना
पड़ता है। ऑनलाइन
विषय
सूची/आइरिस/कार्ड
सूची आनलाइन
विषय सूची, जैसा कि
नाम से ही
विदित है
विश्वविद्यालय
की पुस्तकालय
सामग्री की
बेब पर उपलब्ध
विषय सूची है।
इस विषय सूची
में लेखक का
नाम, विषय, पहचान
संख्या, प्रकाशन
तिथि, उपलब्धि
का स्थान एवं
अवधि की
जानकारी रहती
है। पुस्तकालय
की ऑनलाइन
विषय सूची का
प्रचिलत नाम
आइरिस है जो
कि
इंटेग्रेटेड
रटगर्स इन्फ़ार्मेशन
सिस्टम के
प्रथमाक्षरों
से बना है। इसके
लिए आवश्यक
वेब संकेत
पुस्तकालय की
बेबसाईट के
मुखपृष्ठ पर
उपलब्ध है।
मुद्रित विषय
सूची, जिनमें
पुरानी
जानकारी होती
है, कुछ
पुस्तकालयों
में अभी भी
उपलब्ध हैं। विलंब
शुल्क यदि
आप पुस्तकालय
सामग्री को
सही समय से
वापस नहीं
लौटा पाते हैं
और उसे दोबारा
अपने लिए निस्तारित
भी नहीं कर
पाते हैं, तो
आपको विलंब
शुल्क देना
आवश्यक है। पिन
क्रमांक यह एक
विशिष्ठ
संख्या है जो
हर प्रयोगकर्ता
को स्वयं
चुननी होती है
और विरामकूट
के साथ मिलकर
आपकी विशिष्ट
पहचान बनती
है। इस प्रकार
इन दोनों को
मिलाकर जो
गुप्त संकेत बनता
है वह आपको
पुस्तकालय सामग्री
प्रयोग कर
सकने की
योग्यता
प्रदान करता
है। पुनर्प्रार्थना यदि
पुस्तकालय की
कोई ऐसी
सामग्री जिसे
कोई और प्रयोग
कर्ता ले चुका
है और वर्तमान
में प्रयोग कर
रहा है तो उसे
प्राप्त करने
के लिए आपको पुनर्प्रार्थना
करनी होती है।
पुस्तकालय उस सामग्री
को
प्रयोगकर्ता
से उसकी
निस्तारण
अवधि खत्म होने
पर मँगाकर
आपके लिए एक
निश्चित अवधि तक
सुरक्षित
रखेगा और आपको
इसकी उपलब्धि
की सूचना भेज
देगा। संदर्भ
संग्रह ऐसी
सामग्री जो कि
सामान्यतः
बार-बार
प्रयोग की
जाती है, उदाहरणतः
दिग्दर्शिका, शब्दकोष
आदि, उसे संदर्भ
संग्रह में
रखा जाता है
ताकि सभी प्रयोगकर्ताओं
को इनकी
सुविधा हमेशा
सुनिश्चित
रहे। संदर्भ
चौकी जानकारी
की खोज में
आपकी सहायता के
लिए संदर्भ
चौकी पर
पुस्तकालयकर्मी
उपस्थित रहते
हैं।
सामान्यतः यह
चौकी संदर्भ
संग्रह के
समीप होती है। पुनर्निस्तारण यदि
आपके द्वारा
निस्तारित
सामग्री को
कोई दूसरा
प्रयोगकर्ता
नहीं माँग रहा
है तो उस सामग्री
को दोबारा
निस्तारित
किया जा सकता
है। आइरिस में
"मेरा खाता"
वाले वेब
संकेत से इस
सेवा का लाभ
उठाया जा सकता
है। खोज
दर्शिका एक
ऐसा प्रपत्र
जो कि एक
पुस्तकालय
अधिकारी द्वारा
किसी विशेष
विषय में अधिक
जानकारी के लिए
तैयार किया
जाता है। इस
विषय में अधिक
जानकारी के
लिए
पुस्तकालय की
वेबसाइट पर
खोज सूत्रों के
संकेत पर जाने
के बाद, खोज
दर्शिका वाले
संकेत पर
जायें। सुरक्षित
सामग्री सत्र
में
प्राध्यापक
अपने छात्रों
के लिये पाठ्य
विषय या
संदर्भ
सामग्री को
सुरक्षित रखने
के लिए
पुस्तकालय को
निर्देश
भेजते हैं। जब
भी संभव होता
है तब इस
प्रकार की
सामग्री
ऑनलाइन भी उपलब्ध
की जाती है।
कागज पर छपी
हुई सुरक्षित
सामग्री केवल
पुस्तकालय
में ही प्रयोग
करने के लिए
उपलब्ध होती
है। धारावाहिक/जर्नल/पत्रिकाएँ/आवृत्तिक ये
सभी मूलभूत
अवस्था में एक
ही प्रकार की
सामग्री के
नाम हैं।
साधारणतः इस
प्रकार की
पत्रिकाओं के
साप्ताहिक, मासिक या
त्रैमासिक
अंक निकलते है
जो कि एक क्रम
में एक के बाद
एक आते रहते
हैं। पुस्तक
अलमारी वे
सभी पुस्तकें
जो कि
पुस्तकालय के
बाहर ले जायी
जा सकती हैं, पुस्तक
अलमारियों
में रखी जाती
हैं। पुस्तकें
अलमारियों
में ढूँढने के
लिए पहचान
क्रमांक का
प्रयोग किया
जाता है।
पहचान
क्रमांक
ऑनलाइन विषय
सूची से प्राप्त
किया जा सकता
है। यदि आपको
इस कार्य में
कोई समस्या
आये तो आप
संदर्भ चौकी
पर जाकर इस बारे
में पूँछताछ
कर सकते हैं। मुख्य
विषय आधिकारिक
और औपचारिक
विवरण की
दृष्टि से पुस्तकालय
सामग्री को
मुख्य विषयों
के आधार पर जाना
जाता है।
रटगर्स
विश्वविद्यालय
के मुख्य विषयों
की सूची
अमेरिकी
काँग्रेस के
द्वारा अपनायी
जाने वाली
विषय सूची पर
आधारित है। इस
जानकारी के
प्रस्तुतकर्ता:
रटगर्स विश्वविद्यालयीन
पुस्तकालय की
विश्व छात्र
निर्देशिका
कार्य समिति
ने इस प्रपत्र
का निर्माण
किया है।
संस्करण: मई
१९९९ और मई
२००५। रटगर्स
विश्वविद्यालयीन
पुस्तकालय विश्व
भाषा कार्य
समिति द्वारा अप्रैल
२००७ में
संशोधित
संस्करण। अनुवादक: अभिलाष
त्रिवेदी समीक्षक: सुषमा
राठौर,
पीएच.डी. Translated by Abhilash Trivedi and Sushma Rathor | |||
|
Last updated October 26, 2009
|
||||
|
|
||||