LIBRARIES HOME
SEARCH LIBRARY CATALOGS
FIND ARTICLES
FIND ARTICLES WITH SEARCHLIGHT
FIND RESERVES
RESEARCH RESOURCES
RUCORE/INSTITUTIONAL REPOSITORY
CONNECT FROM OFF-CAMPUS
HOW DO I...?
REFWORKS
LEARNING TOOLS
BORROWING
DELIVERY AND INTERLIBRARY LOAN
REFERENCE
FACULTY SERVICES
ABOUT THE LIBRARIES
GIVING TO THE RUTGERS
UNIVERSITY LIBRARIES
NEWS AND EVENTS
ALUMNI LIBRARY




RETURN TO RUTGERS
HOME PAGE


SEARCH RUTGERS


VALE - Virtual Academic Library Environment

Print Version

रटगर्स विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों का संगठन

रटगर्स विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों में आपका स्वागत है

अधिकाधिक अध्ययन और ज्ञान संग्रह न केवल आपके मन और चित्त को प्रसन्नता देगा, बल्कि प्रतिदिन नये प्रकाश की किरणें आपको नये क्षितिज दिखायेंगी।                                     

आइये, हमारा पुस्तकालय अपने समग्र संग्रह सहित आपके लिए उपलब्ध है।

 

रटगर्स विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अमेरिका के सभी विश्वविद्यालयों में शीर्ष पुस्तकालयों में से एक हैं। हमारे पुस्तकालय में ४० लाख से अधिक संस्करण, ५० हजार से अधिक धारावाहिक और सैकड़ों खोजी डाटाबेस हैं। रटगर्स की संयुक्त पुस्तकालय प्रणाली २६ पुस्तकालयों, केन्द्रों और अध्ययन कक्षों से मिलकर बनी है। रटगर्स पुस्तकालय के जालपृष्ठ पर इन सभी सुविधाओं, जिनका विस्तार हमारे न्यू ब्रुन्सविक, पिस्कैटवे, न्यूयार्क तथा कैम्डन के कैम्पसों और आर यू ऑनलाईन तथा डिजिटल पुस्तकालय आदि के द्वारा होता है, उनके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। चूँकि रटगर्स विश्वविद्यालय एक सरकारी विश्वविद्यालय है इसलिए ये सभी पुस्तकालय सामान्य जनों के लिए सावर्जनिक सुविधा के रूप में उपलब्ध हैं।

हमारे कुछ मुख्य आकर्षण है:

कुछ मुख्य पुस्तकालय जिनमें अमेरिका, न्यू जर्सी और विश्व संबंधी जानकारियाँ  उपलब्ध हैं:

 

सभी पुस्तकालयों में कुछ पुस्तकें, इलेक्ट्रानिक सुविधाएँ और वाक्दृष्टि की सामग्री परिसर के अंदर ही उपयोग हेतु सामान्य जनों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। परंतु, यदि आप रटगर्स विश्वविद्यालय की सामग्री को इंटरनेट के द्वारा पढ़ना, यहाँ के वायरलैस नेटवर्क का प्रयोग करना, पत्र प्रेषण सुविधा अथवा कुछ पुस्तकें पुस्तकालय के बाहर व्यक्तिगत प्रयोग के लिए ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए विश्वविद्यालय के साथ किसी न किसी रुप में सम्बद्ध होना आवश्यक है। अतिथियों के लिए और अतिथि अध्यापकों के लिए सामग्री पुस्तकालय में अनुनय के लिए उपलब्ध है।

 सहायक सेवाएँ

हमारे सभी कार्यकर्ता आपके प्रश्नों के उत्तर देने के लिए तत्पर है। खोजी पुस्तकालय अधिकारियों के लिए विशेष सहायता सेवाएँ, व्यक्तिगत अथवा फोन दोनों माध्यमों से कार्य अवधि में और प्रश्न पूँछे ई-मेल की सुविधा द्वारा या हमारे विशेषज्ञों से सीधे संपर्क के जरिये उपलब्ध हैं। विषय निर्देशिकाएँ खोज के लिए अन्य उपलब्ध संपर्कों का विस्तृत विवरण देती हैं। सभी पुस्तकालय विकलाँगों के लिए भी समुचित विशेष सुविधाएँ उपलब्ध करवाते हैं।

 रटगर्स विश्वविद्यालय के स्वामित्व वाली जानकारी हमारी ऑनलाइन सुविधाओं की सूची आइरिस पर उपलब्ध है। आइरिस आपके लिए पुस्तकों, पत्रिकाओं, ध्वनि, दृश्य, ऑनलाइन सुविधाओं आदि विधियों का प्रवेश मार्ग है। कृपया ध्यान दें कि सभी प्रकार की खोज रोमन अक्षरों में की जानी चाहिए, और अन्य भाषाओं की जानकारी को भी उनके रोमन रूप में लिखकर ही जाना जा सकता है। आइरिस आपको इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा भौतिक सामग्री का स्थान और उसकी अवस्था की जानकारी देता है।

 पुस्तकालय की अधिकांश सामग्री आइरिस के द्वारा ढूँढी जा सकती है। पर यदि आपको किसी सामग्री की जानकारी नहीं मिल रही है तो निश्चित करने के लिए पुस्तकालय अधिकारी से अवश्य संपर्क करें। यदि ऐसी सामग्री हमारे पुस्तकालय में नहीं है तो पुस्तकालय अधिकारी आपके लिये पता कर सकते हैं और यदि उपलब्ध है तो विशेष सेवा के अंतर्गत पुस्तक सामग्री दूसरे पुस्तकालयों से मँगवा भी सकते हैं। विश्वविद्यालय से संबंद्ध प्रयोगकर्ता, विरामकूट और पहचान क्रमांक का प्रयोग कर कक्षाओँ के लिए सुरक्षित सामग्री और ऑनलाइन खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहचान क्रमांक को प्रश्न पूछिए सेवा या आवागमन चौकी से प्राप्त किया जा सकता है।

 चौबीसों घंटे ऑनलाइन खोज की सुविधा

पुस्तकालय में कई इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस हैं जो कि कई प्रकार की खोज करने की सुविधा देते हैं। डाटाबेस के संकेत का पृष्ठ मुख्य डाटाबेसों के विभिन्न विषयों के आधार पर दिखाता है। इलेक्ट्रॉनिक पत्रिकाओं को उनके शीर्षक के आधार पर आइरिस में ढूँढा जा सकता है। शीर्षक अंग्रेजी वर्णामाला के क्रम से आयोजित हैं, इसके अलावा उन्हें शीर्षकों में खोजेंबटन, जो कि कई डाटाबेसों का हिस्सा है, के द्वारा भी ढूँढा जा सकता है। विश्वविद्यालय से संबंद्ध प्रयोगकर्ता इलेक्ट्रॉनिक जानकारी को परिसर के बाहर से भी रटगर्स पुस्तकालयों की बेबसाइट के द्वारा देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रटगर्स के इलेक्ट्रॉनिक प्रवेश द्वार नेट आई डी का प्रयोग करना होगा।

पुस्तकालय के विषय में और अधिक विवरण के लिए अतिथि निर्देशिका या फिर अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की पुस्तकालय निर्देशिका पर देखें। ये दोनों निर्देशिकाएँ केवल अंग्रेजी में उपलब्ध हैं।

 इस प्रपत्र में प्रयोग किये गये शब्दों के अधिक स्पष्टीकरण के लिए पुस्तकालयीन शब्दकोष में देखें। हिन्दी भाषा के लिए भी यह शब्दकोष उपलब्ध है।

 

हमें आशा है कि रटगर्स विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का आप भरपूर लाभ उठा पायेंगे। आवश्यकता पड़ने पर पुस्तकालय के अधिकारी और कर्मी आपको सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।

अनुवादक: अभिलाष त्रिवेदी

समीक्षक: सुषमा राठौर, पीएच.डी.

Translated by Abhilash Trivedi and Sushma Rathor

 



Last updated October 26, 2009
 
URL: http://www.libraries.rutgers.edu/rul/welcome/welcome_hindi.shtml
Website Feedback  |  Privacy Policy
Copyright © 2012, Rutgers, The State University of New Jersey   (Further Copyright Information)